मानसून की आहट : किसानों ने की धान की नर्सरी की तैयारी की शुरुआत

मानसून की आहट : मथुरा के नौहझील क्षेत्र में धान की नर्सरी तैयार करते किसान

मानसून की आहट देख किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी शुरू कर दी है। धान-बीज विक्रेताओं की दुकानों पर धान का बीज खरीदने को किसानों की भीड़ लगने लगी है। नर्सरी में पौध तैयार होते ही धान (Rice Paddy) की रोपाई शुरू हो जाएगी। किसानों को इस बार भी अच्छी वर्षा की उम्मीद है। जिसे देखकर किसान धान की पैदावार करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। हालांकि धान की फसल की रोपाई में अभी वक्त बाकी है, लेकिन धान की रोपाई के लिए किसानों ने नर्सरी की तैयारी शुरू कर दी है। सिंचाई साधन मौजूद होने पर कुछ किसानों ने तो धान की पौध तैयार करने के लिए खेत तैयार कर लिए हैं।

नौहझील ब्लॉक के गांव भालई निवासी किसान जितेन्द्र सिंह ने बताया कि धान की रोपाई समय से होने पर अच्छी उपज की संभावना बनी रहती है। जिससे समय से नर्सरी (पौध) की तैयारी की जा रही है। मथुरा के गांव मरहला मुक्खा निवासी किसान लेखराज सिंह का कहना है कि धान की उपज के लिए बाजार में विभिन्न प्रजातियों के बीज दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे हैं। अच्छा बीज भी पैदावार के लिए महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ेंतर वत्तर सीधी बिजाई धान : भूजल-पर्यावरण संरक्षण खेती लागत बचत का वरदान (Direct paddy plantation)

कैसे तैयार करें धान की नर्सरी

ऐसे लगाएं धान की नर्सरी:
धान की नर्सरी लगाने से पहले खेत की 2-3 बार अच्छे से जुताई कर लें।
खेत में छोटी-छोटी क्यारियां बनाकर 50-55 सेमी ऊंची मेंड़बंदी कर लें।
धान की बीजाई से पहले बीजों को अंकुरित कर लेना चाहिए।
पौध के अच्छे विकास के लिए धान नर्सरी में प्रति 500 वर्गमीटर क्षेत्र में 5 किलो नाइट्रोजन, 1.60 किलो फास्फोरस, 2.1 किलो पोटाश मिट्टी में डालकर अच्छे से मिला लें।
पौधों के अच्छे अंकुरण के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है। शाम के समय नियमित पानी लगाएं
समय-समय पर पौधों पर कीटनाशक छिड़काव भी जरूरी है।

ये भी पढ़ेंकोरोना काल में लगाएं मोटा धान

नर्सरी के लिए बीज की आवश्यकता

खेत में क्यारियां तैयार करने के बाद उपचारित धान के बीज का प्रति 100 वर्ग मीटर 500 से 800 ग्राम बीज का छिड़काव करना चाहिए।
विभिन्न किस्मों के अनुसार बीज की मात्रा थोड़ी बहुत कम या ज्यादा हो सकती है।
अत्यधिक ज्यादा बीज से पौधों की ग्रोथ (बढ़वार) कम होने की संभावना रहती है। अतः नर्सरी में तय दर के हिसाब से बीज डालना चाहिए।

नर्सरी का समय और धान रोपाई का समय

धान की कई किस्में जल्दी पककर तैयार हो जाती हैं। उनकी नर्सरी जून के दूसरे सप्ताह में शुरू हो जानी चाहिए। वहीं कुछ किस्में देर से पककर तैयार होतीं हैं, उनकी नर्सरी जून के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जानी चाहिए।
धान रोपाई के लिए जलाई माह का दूसरा तीसरा सप्ताह उत्तम रहता है।

ये भी पढ़ेंधान की नई किस्म मचा रहीं धमाल

अगर किसान भाई धान की फसल की करें उचित देखभाल, तो हो जायेंगे मालामाल।

Source By: मानसून की आहट : किसानों ने की धान की नर्सरी की तैयारी की शुरुआत

Comments